Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

मिलावट के रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण

0 307

दुमका। दीपावली के अवसर पर मिलावट के रोकथाम को लेकर शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज ने दुमका शहर के मिठाई दुकानों में शिव पहाड़ स्थित गोपाल स्वीट्स, प्रिंस रेस्टोरेंट, माखन भोग, टीन बाजार चौक स्थित बाबू स्वीट्स, मोनिका रेस्टोरेंट, अग्रसेन भवन रोड स्थित अग्रसेन स्वीट्स और कहचरी रोड स्थित महाराजा स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य कारोबारियों को फूड लाइसेंस प्रतिष्ठान में डिस्प्ले करने, प्रतिष्ठान की नियमित साफ सफाई करने, फूड कलर लिमिट मात्र में देने आदि का निर्देश दिया। ऑन द स्पॉट लडडू, पनीर की जांच में मानक के अनुरूप पाया गया। साथ ही लडडू, रसगुल्ला का नमूना संग्रह कर खाद्य जांच प्रयोगशाला भेज दिया गया। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में मिलावट की पुष्टि होने पर विधिसम्मत करवाई की जाएगी।

लोगों ने सभी मिठाई दुकानों का निरीक्षण करने की मांग की

मिलावट को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज की इस पहल की सराहना की है। साथ ही लोगों ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी से दुमका शहर के राखाबनी-रसिकपुर, रेलवे स्टेशन, एएन कॉलेज के करीब, एसपी कॉलेज के आसपास, दुधानी आदि क्षेत्रों में चल रहे मिष्ठान व अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण करने की मांग की है। लोगों का यह भी कहना है कि हर पर्व त्योहार पर विज्ञापन की तरह केवल नामी दुकानों का ही निरीक्षण होता है। जबकि अच्छी संख्या में लोग उन दुकानों से भी खाद्य सामग्रियों की खरीददारी करते है जिसका निरीक्षण कभी नहीं होता है। इस स्थिति में संबंधित विभाग को मिलावट के पूरे व सही रोकथाम के लिए नियमानुसार सभी दुकानों का निरीक्षण करने की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.