Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

नमो एथलेटिक्स प्रतियोगिता के साथ शुरु हुआ भाजपा का सांसद खेल महोत्सव का दूसरा चरण

0 224

दुमका। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शनिवार को स्थानीय आउटडोर स्टेडियम में नमो एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कर सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्यसभा सांसद डॉ.प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता एवं ‘फिट इंडिया’ अभियान को गति देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत आज 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला वर्ग में अलग-अलग श्रेणियों में कराई गईं। इसके साथ लम्बी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, डॉ.अंजुला मुर्मू,अमिता रक्षित, जिला उपाध्यक्ष बबलु मंडल, धर्मेंद्र सिंह, मार्शल टुडू, खेल संयोजक गुंजन मरांडी, मृणाल मिश्रा, सुजीत यदुवंशी, अमन राज आदि उपस्थित थे। भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू के अनुसार खेल के संचालन में जिला ओलंपिक संघ के सचिव बरुन कुमार, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, संतोष कुमार, शंभु कुमार, अजय कुमार मिर्धा, शशि कुमार, विजय कुमार, मुनका मनीष और मिरु सोरेन का विशेष सहयोग रहा। श्री किस्कू ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में 25 दिसम्बर तक विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दुमका और जामताड़ा जिला में किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.