भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने मारी बाजी
दुमका। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत विकास परिषद् के दुमका जिला इकाई के द्वारा शुक्रवार को यहां मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की वैष्णवी कुमारी मिश्रा, सृष्टि कुमारी, प्रियांशी प्रिया, अनन्या शर्मा, आरोही कुमारी, मिकी कुमारी, द हेराल्ड स्कूल की अंजली कुमारी, नव्या कुमारी, मौसम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, साक्षी कुमारी, नंदनी कुमारी, दिव्या कुमारी, श्रीशा श्री, अनुष्का सिंह, रिया कुमारी, बाल भारती की मौसमी कुमारी, रिचू हेंब्रम, स्नेहा गुप्ता और काव्या साहनी ने सामूहिक गान प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को भारत विकास परिषद् की ओर से प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किया गया। जबकि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का नाम 7 नवंबर को देवघर में आयोजित होने वाले प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में प्रतिभागियों का चयन पर्यवेक्षक के रूप में प्रतीक मिश्रा, कल्याणी बर्मा एवं मुकेश अग्रवाल के द्वारा किया गया। द हेराल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णा मुखर्जी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कुमार विमलेश एवं बाल भारती की शिक्षिका मीणा मांझी, बबीता कुमारी और शिक्षक विशाल शर्मा ने कार्यक्रम प्रस्तुति में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम परिषद् की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय क्षेत्रीय पदाधिकारी भारती शर्मा, प्रांतीय पदाधिकारी डॉ.मधुर कुमार सिंह, दुमका इकाई की अध्यक्ष प्रीति भालोटिया, सचिव जीतेन्द्र कुमार साह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, दुमका इकाई पर्यावरण प्रकल्प के सतीश कुमार, संगीता अग्रवाल और ज्योति हिम्मतसिंहका की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
