एसकेएमयू : कुलपति ने की दीक्षांत समारोह की तैयारी की समीक्षा, सभी समिति के समन्वयकों को दिया कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर की अध्यक्षता वाली इस बैठक में दीक्षांत समारोह की समुचित तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी समिति के समन्वयकों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। इसकी तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से समन्वित प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेन्द्र यादव, वित्त सलाहकार बृजनंदन ठाकुर, प्रॉक्टर डॉ.राजीव कुमार, रजिस्ट्रार डॉ.राजीव रंजन शर्मा, सीसीडीडी डॉ.अब्दुस सत्तार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा, डॉ.धनंजय कुमार मिश्र, डॉ.राजीव रंजन सिन्हा, डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ.शर्मिला सोरेन, डॉ.पूनम हेम्ब्रम, डॉ.सेमुअल किस्कु, हिमाद्रि शेखर दत्ता, परिमल कुंदन, मनीष और पीआरओ प्रो.दीपक कुमार दास उपस्थित थे।
