Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

जामा के मचाडीह गांव में आत्मा ने किसानों को दी दलहनी फसलों के उत्पादन की उन्नत तकनीक की जानकारी

0 202
जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत के मचाडीह गांव में शनिवार को आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण), दुमका के द्वारा एनएफएसएनएम पल्सेस योजना के तहत कृषकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों को दलहन फसलों के उत्पादन की उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों के साथ उन्नत बीज चयन, बीज उपचार की विधि, कीट एवं रोग नियंत्रण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा फसल कटाई के बाद की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ किसानों को आईएनएम और आईपीएम जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती करने की विधि एवं इसके लाभों के बारे में भी बताया गया। किसानों को संबोधित करते हुए किसान मित्र इंद्रकांत यादव ने कहा कि सभी किसान अपने अपने धान को रजिस्ट्रेशन करवाकर लैम्प्स में बिक्री करें और समय-समय पर फसल बीमा एवं मिट्टी जांच भी कराये। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखिया चम्पावती देवी, ग्राम प्रधान भरीलाल दर्वे, जेएसएलपीएस की बीपीएम मिनाती सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक बंटी कुमारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.