Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पिता–पुत्र घायल

0 247

जामा। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेभमरी नदी के पास शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे एक बाइक पर सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज रवानी अपने पुत्र एवं एक साथी के साथ चुटोनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुंडहित थाना क्षेत्र के दलावड़ गांव निवासी 38 वर्षीय मनोज रवानी एवं उनके 13 वर्षीय पुत्र शुभम रवानी घायल हो गए। दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.