Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

मकर संक्रांति पर इस्काॅन के हरिनाम संकीर्तन से उपराजधानी में गूंजी हरे कृष्ण महामंत्र की ध्वनि सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु  

0 270
दुमका। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को इस्कॉन मंदिर के द्वारा झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में हरिनाम संकीर्तन का भावपूर्ण एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। सत्यवाक प्रभु के मार्गदर्शन में शास्त्रों में वर्णित नाम दान की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह संकीर्तन श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ गिद्धनी पहाड़ी रोड स्थित इस्कॉन मंदिर से किया गया था, जो शिव पहाड़ चौक, पोखरा चौक, टीन बाजार, नीचे बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए थाना रोड के मार्ग से पुनः इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें शामिल भगवान श्री कृष्ण के भक्त व अन्य श्रद्धालु “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र का संकीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस हरिनाम नगर संकीर्तन में भक्तों ने नाम दान के माध्यम से लोगों के हृदय में कृष्ण भावना जागृत करने का प्रयास किया। मार्ग में उपस्थित श्रद्धालु भी संकीर्तन सुनकर भाव विभोर हो गये। नगर सकीर्तन में विशाल प्रभु, चैतन्य प्रभु, श्री राम नारायण प्रभु, मेघनाथ प्रभु, तप्तकंचन प्रभु, अनमोल प्रभु, ऋषव गण प्रभु, नवीन मिश्रा, पूजा मिश्रा, आकांक्षा माता जी एवं जबरूज माता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी भक्तों ने एकजुट होकर हरिनाम संकीर्तन किया और मकर संक्रांति को आध्यात्मिक रूप से अत्यंत सार्थक बनाया। यह नगर संकीर्तन न केवल एक धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि समाज को यह प्रेरणा भी देता रहा कि सभी दानों में श्रेष्ठ है ईश्वर के पावन नाम का दान, जो मानव जीवन को शुद्ध कर भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के नाम का भी जयघोष कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.