Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

राज्यपाल ने किया एसकेएमयू के पूर्व कुलपति प्रो.एम.बशीर अहमद खान की पुस्तक एवरीडे लाॅ और विकसित भारत का विमोचन

0 451
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के पूर्व कुलपति प्रो.डाॅ.एम.बशीर अहमद खान ने मंगलवार को  लोक भवन, रांची में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने पूर्व कुलपति प्रो.खान की ‘‘एवरीडे लाॅ’’ और ‘‘विकसित भारत’’ नामक पुस्तक के संशोधित संस्करण का विमोचन किया। राज्यपाल श्री गंगवार ने  विकसित भारत : अवधारणा से शताब्दी तक : दृष्टि, जीवंतता और वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर प्रो.डॉ.खान के नवीन शोध कार्य की सराहना की। प्रो.खान के साथ बातचीत के दौरान राज्यपाल श्री गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रारंभ किए गए ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता पर भी बल दिया। यह जानकारी एसआरटी काॅलेज, धमड़ी के प्राचार्य व सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व जन संपर्क पदाधिकारी डाॅ.शंभु कुमार सिंह ने दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.