Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

ग्राम प्रधान किसी भी ग्राम में नहीं होने देंगे बाल विवाह, करेंगे विरोध, सरैयाहाट में ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक में लिया गया निर्णय

335

सरैयाहाट। दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत आने वाले किसी भी गांव में यदि बाल विवाह की सूचना मिली या पता चला तो ग्राम प्रधान न केवल उसका विरोध करेंगे बल्कि थाने में भी इसकी सूचना देंगे। शनिवार को सरैयाहाट प्रखंड के सभागार में ग्राम प्रधान मांझी संगठन की हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है। संगठन के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक को जिला स्तरीय बाल विवाह उन्मूलन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त ग्राम प्रधानों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के रोकथाम में ग्राम प्रधानों की मुख्य भूमिका होती है। हमें अपने-अपने गांवों में किसी भी हाल में 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष आयु से कम लड़के का विवाह नहीं होने देना है। बैठक में बाल विवाह की सूचना मिलने या पता चलने पर इसका विरोध करने और उसके बाद संबंधित क्षेत्र के थाने या टोल फ्री नम्बर 181 पर कॉल कर जानकारी देने का निर्णय लिया गया। ताकि बाल विवाह को रोका जा सकें। बैठक में ग्राम प्रधानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया।

Comments are closed.