Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

सरैयाहाट में डहुआ ने बाबूडीह को हराकर जीता शिबू सोरेन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

0 327

सरैयाहाट। सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में शनिवार को शिबू सोरेन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच डहुआ और बाबूडीह टीम के साथ खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डहुआ की टीम ने बाबूडीह को चार रन से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर बाबूडीह ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए डहुआ की टीम ने 206 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में बाबूडीह की टीम ने भी धुंआधार बल्लेबाजी की। लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी। डहुआ टीम के सरफराज ने सर्वाधिक 63 रन बनाये। जबकि अशफाक ने 3 विकेट चटकाये। वहीं बाबूडीह टीम के काशिफ ने 51 रन बनाए और काजू ने 3 विकेट लिए। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मो.जहांगीर को मैन ऑफ द सीरीज और सरफराज को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि नवाडीह पंचायत की पूर्व मुखिया बसंती मुर्मू और विशिष्ट अतिथि चरकापाथर पंचायत समिति सदस्य महेश मंडल के हाथों विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि बसंती मुर्मू ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से गांव के खिलाड़ियों की प्रतिभा बाहर आती है। खेल में हार जीत लगी रहती है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कांग्रेस के सरैयाहाट प्रखंड महासचिव मुर्तजा अंसारी, राजेश चौधरी, धीरज ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.