Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

सरैयाहाट सीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित, 11 लोगों ने किया रक्तदान

0 231

सरैयाहाट। दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ सह सीओ राहुल कुमार शानू ने किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया रोगियों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक दायित्व का परिचय दिया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। रक्तदान करने वालों में दीपक कुमार, दीपक बास्की, राजीव यादव, भगीरथ राउत, योगेंद्र मंडल एवं राहुल यादव सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रक्तदान के महत्व एवं इसके प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया गया। शिविर के सफल आयोजन में प्रखंड मुख्यालय सरैयाहाट के कर्मी, रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम तथा सीएचसी सरैयाहाट के स्वास्थ्यकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.