Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटाने के लिए दिल्ली तक करेंगे आंदोलन : अमिता रक्षित

0 142
दुमका। दुमका नगर परिषद् चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित ने कहा कि दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटाने के लिए दिल्ली तक आंदोलन करेंगे। श्रीमति रक्षित शनिवार को अपने प्रधान चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। प्रेस वार्ता में गोड्डा के पूर्व विधायक सह नगर निकाय चुनाव के दुमका प्रभारी अमित मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ.अंजुला मुर्मू, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, भाजपा मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया, जिसमें उन्होंने दुमका शहर के समग्र विकास के लिए रसिकपुर सहित पूरे शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति का शुद्धिकरण, पाइपलाइन विस्तार एवं प्रत्येक घर तक पेयजल आपूर्ति करने, शहर के अंदर से मैलगढ़ा को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरण तथा कचरे से खाद बनाने के संयंत्र की स्थापना करने, नगर परिषद् क्षेत्र में सम्पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था करने, घर-घर से कचरा संग्रहण एवं बाजार क्षेत्रों में दिन-रात सफाई की व्यवस्था करने, बस स्टैंड के सभी व्यवसायियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने, सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था का सुढ़ीकरण कर ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी का निर्माण करने, होल्डिंग टैक्स एवं पानी टैक्स की अनियमितताओं में सुधार कर उपभोक्ताओं को न्यूनतम शुल्क पर सुविधा उपलब्ध कराने, ईमानदार नेतृत्व, पारदर्शी प्रशासन एवं भ्रष्टाचारमुक्त नगर परिषद् का निर्माण करने, नगर परिषद् द्वारा निकाली जाने वाली निविदाओं का त्वरित निष्पादन एवं 7 दिनों में कार्यादेश जारी करने, ऑटो व टोटो का अलग स्टैंड निर्माण एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित शहर में लगने वाले जाम को कम करने की व्यवस्था करने, कार्बन पार्क का निर्माण एवं प्रदूषण पर नियंत्रण करने, युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, शहर को जल-जमाव से मुक्त करने, नगर परिषद् क्षेत्र का विस्तार करने, जन्म, मृत्यु एवं अन्य प्रमाण-पत्र 7 दिनों के भीतर निर्गत करने, जलापूर्ति, पोस्ट स्टैंड एवं बिजली के नीचे झूलते तारों को व्यवस्थित करने, वकालत खाना में प्याऊ, शौचालय निर्माण एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने, आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने, सफाई कर्मियों को ड्रेस कोड एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, रेलवे स्टेशन से कोयला डंपिंग हटाने एवं रसिकपुर सहित पूरे शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने, टीन बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शौचालय का निर्माण करने आदि का संकल्प लिया है।

जिला प्रशासन से की सफाई कर्मियों की हड़ताल को समाप्त कराने की अपील
सफाई कर्मियों की चल रही हड़ताल के संबंध में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अमिता रक्षित ने कहा कि सफाई कर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए तथा उनके मानदेय, भुगतान एवं अन्य मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाए, ताकि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।


शहर के विकास के लिए पूर्व विधायक अमित मंडल ने की अमिता रक्षित को जिताने की अपील
इस अवसर पर गोड्डा के पूर्व विधायक सह नगर निकाय चुनाव के दुमका प्रभारी अमित मंडल ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार संभावित हार के डर से चुनाव गैर-दलीय आधार पर करवा रही है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराना लोकतांत्रिक पारदर्शिता पर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि दुमका उपराजधानी होने के बावजूद वर्तमान सरकार में अपेक्षित विकास नहीं हुआ और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए यहां के सभी मतदाताओं से अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.