Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

अब डाॅ.विजय कुमार बैठेंगे स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष की कुर्सी पर

0 267
डॉ.विजय कुमार

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा डाॅ.विजय कुमार को स्नातकोत्तर राजनीतिक विज्ञान का विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के द्वारा शनिवार को अधिसूचना जारी की गयी है। गौरतलब है कि स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ.विजय कुमार विश्वविद्यालय में एफओ, सीसीडीसी आदि पदों पर भी कार्य कर चुके है। इससे पहले डाॅ.कुमार कई बार स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान के प्रभारी विभागाध्यक्ष भी रह चुके है। यह पहला अवसर होगा जब विश्वविद्यालय के द्वारा स्थायी रूप से डाॅ.कुमार की नियुक्ति स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष के रूप में की गयी है। विदित हो कि डाॅ.विजय कुमार सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एक विद्वान व सिद्धांतवादी वरिष्ठ शिक्षक है। बतौर प्रभारी विभागाध्यक्ष अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए वे कभी भी विभागाध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठे। उनका कहना था कि जब विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें पूर्ण रूप से विभागाध्यक्ष बनाया जायेगा, तब वे विभागाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगे। डॉ.कुमार को स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान का विभागाध्यक्ष बनाये जाने पर विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

डाॅ.कुमार राकेश बने स्नातकोत्तर इतिहास के विभागाध्यक्ष
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा केकेएम काॅलेज, पाकुड़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.कुमार राकेश को स्नातकोत्तर इतिहास का विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के द्वारा शनिवार को अधिसूचना जारी की गयी है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो.दीपक कुमार ने दी है। गौरतलब है कि इससे पहले एसपी काॅलेज, दुमका के सहायक प्रोफेसर डाॅ.संजीव कुमार स्नातकोत्तर इतिहास के प्रभारी विभागाध्यक्ष थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.