Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

राजद कार्यकर्ताओं ने दोहराया भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का संकल्प

0 119

दुमका। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को अपने दुमका जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अखंड बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुरजी सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़ों दलितों के अधिकारों के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने जीवनभर शोषित, वंचित और गरीब वर्गों की आवाज़ बुलंद की तथा समाज में समता स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनका आदर्श आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए मार्गदर्शक है। अनुमंडल अध्यक्ष डॉ.जीतेश कुमार दास ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल थे। उन्होंने शिक्षा और रोजगार में पिछड़े वर्गों को अवसर प्रदान कर सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी। आज आवश्यकता है कि हम उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में जिला महासचिव पंकज यादव एवं माणिक पंडित, महिला सेल की जिला अध्यक्ष साव्या सिंह एवं महासचिव मनीषा कुमारी, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ‘चंचल’, जिला सचिव दिनेश मिश्रा, उपेंद्र नाथ मंडल, प्रदीप मंडल, रवि कुमार शर्मा, सुभान किस्कु आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.