Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

बदलेंगे दुमका शहर का परिदृश्य, जमाबंदी जमीन पर घर बनाकर रहने वालों को दिलायेंगे मालिकाना हक : राधेश्याम वर्मा

0 319
दुमका। दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राधेश्याम वर्मा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो दुमका शहर का परिदृश्य बदलने का हर संभव प्रयास करेंगे। यह घोषणा नहीं बल्कि मेरा संकल्प है। श्री वर्मा चुनाव को लेकर मंगलवार को यहां एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री वर्मा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुमका शहर में महिलाओं के लिए पिंक सुलभ शौचालय का निर्माण करने, फुटकर दुकानदारों के लिए स्थायी दुकान की व्यवस्था करने, नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत जमाबंदी जमीन पर घर बनाकर रहने वालों को मालिकाना हक दिलाने, जन्म-मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्र एवं घर का नक्शा दो दिन के अंदर बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सफाई कर्मियों को प्रति माह समय पर 20 हजार रूपये भुगतान कराने, अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये प्रोत्साहन व सम्मान राशि के साथ जीवन बीमा का लाभ दिलाने, शहर से बाहर पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, हर वार्ड में असहाय, अल्पसंख्यक, दलित और कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्कील ट्रैनिंग देकर उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करने, शहर के सभी छट घाटों के सौंदर्यीकरण के साथ लाइट व पेयजल की व्यवस्था करने, दुमका नगर परिषद् में कार्य करने वाले हर संवेदक को बिना किसी भेदभाव के कार्य आवंटित कर गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित कराने, मच्छरों से मुक्ति के लिए फाॅगिंग मशीन की व्यवस्था के साथ नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने, मरीजों के इलाज के लिए आपातकालीन एम्बुलेंस एवं ऑक्व्यसीजन की व्यवस्था करने, नगर परिषद् क्षेत्र के मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए विजयपुर स्थित मुक्तिधाम के लिए निःशुल्क वाहन सेवा उपलब्ध कराने, बस स्टैंड में विश्रामागार का निर्माण कराने, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अवस्थित महापुरूषों की प्रतिमा स्थलों की नियमित सफाई एवं सौंदर्यीकरण करने, अपराध नियंत्रण के लिए शहर के मुख्य सड़कों, चौराहों और मुहल्लों में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने, सभी घरों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, शहर को कचरामुक्त करने, बच्चों एवं युवाओं के मनोरंजन के लिए खेल प्रसाधनों की व्यवस्था कर क्लब का निर्माण करने, चेम्बर ऑफ काॅमर्स के सहयोग से व्यवसाईयों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने आदि की घोषणा की है। प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री वर्मा ने दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए स्थानीय मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की भी अपील की। प्रेस वार्ता में श्री वर्मा के साथ प्रेम केशरी, प्रदीप दारूका, विजय सोनी आदि भी उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.