Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

एनएसएस ने रानीश्वर में दुर्गा मंदिर परिसर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 114 ग्रामीणों का हुआ इलाज

0 165

रानीश्वर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 2 के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गुरुवार को गोद लिए गए गांव मोचीपाड़ा अंतर्गत दुर्गा मंदिर परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सिदो कान्हु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्वास्थ्य शिविर में गांव के कुल 114 मरीजों ने अपना मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा परामर्श के उपरांत मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार सभी आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई और लोगों के उत्साह को देखते हुए यह शिविर शाम करीब 5 बजे तक चलता रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं संस्थापक डॉ.अब्दुल रईस खान उपस्थित रहे। इनके अलावा शिविर में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो.नव कुमार पाल, प्रो.गजेंद्र कुमार सिंह, डॉ.हिमांशु कुमार सिंह, सिदो कान्हु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से डॉ.साकिब नोमान, मैनेजिंग ऑफिसर प्रीति भगत, सुरजीत रंजन, जॉन हांसदा, प्रेमलता मुर्मू, संगीता घोष, सविता मरांडी, अंजू कुमारी, तपन दास, अभिजीत दास, प्रकाश हसदा, मिलन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।शिविर में सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं। शिविर के सफल आयोजन में एनएसएस इकाई 2 की ओर से ग्रुप लीडर के रूप में दिया पात्र, राजेश मुर्मू, मैन्युअल मुर्मू, नीलम कुमारी, सोना मुनी मरांडी, भारती मरांडी, फुल मनी हेंब्रम, आयुष कुमार, शुभम कुमार मंडल आदि स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.