Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

एनएसएस के विशेष शिविर में चला मतदाता जागरूकता अभियान, स्वयंसेवकों ने लोगों से नशापान नहीं करने की भी अपील की

0 232

रानीश्वर। । मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज, रानीश्वर के एनएसएस इकाई 2 के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को गोद लिए गए गांव मोचीपाड़ा में स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने प्रत्येक घर जाकर गांव वालों से अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने, स्वच्छ पानी पीने, प्रतिदिन साबुन से स्नान करने, भोजन ग्रहण करने से पहले साबुन से हाथ धोने, साफ सुथरा कपड़ा पहनने और नशापान नहीं करने की अपील की। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह ने गांव में सभा कर मतदान के प्रति लोगों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत काफी महत्वपूर्ण है। आप अपने मतदान का प्रयोग कर एक अच्छा प्रतिनिधि, अच्छी सरकार को लाकर समाज, राज्य एवं देश का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी ने ग्रामीणों से यह भी कहा कि आप अगर स्वस्थ होंगे तभी समाज स्वस्थ होगा। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है। डॉ.सिंह ने लोगों को एनएसएस के द्वारा 19 फरवरी को दुर्गा मंदिर, रानीश्वर परिसर में आयोजित होने वाले निःशुल्क मेडिकल कैंप की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कैंप सिदो कान्हु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.