Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया को किया सम्मानित, दुमका के विकास पर जताया भर... दुमका में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, राधे राधे के जयकारे से गूंजी उपराजधानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी कॉलेज में गोष्ठी, शिक्षा और समानता पर हुई चर्चा दुमका के ओम शांति भवन में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुमका के आसनबनी में 18 मार्च से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा दुमका में 21 मार्च को होगा जय माता दी सेवा समिति का भव्य भगवती जागरण, तैयारी शुरू पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग

दुमका के ओम शांति भवन में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0 62

दुमका। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को यहां ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम शांति भवन में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा उत्साहपूर्वक और धूमधाम से महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, समाजसेवी प्रेम केसरी, संदीप कुमार जय बम बम, डॉ.पीयूष रंजन, अधिवक्ता किरण तिवारी, प्रेरणा शाखा सदस्य रिंकू मोदी, डॉ.श्वेता स्वराज, दीप्ति चौधरी, प्रिया झा, अनुपमा कुमारी, अंजना आरती, नीलम मोर एवं बिक्रम भाई द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का बैज लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान आरोही द्वारा स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग मेडिटेशन से हुई, जिसे बीके रेखा ने कराया और सभी को शांति की अनुभूति कराई। मुख्य अतिथि अमिता रक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर महिलाओं का शोषण होता है, जिसे पूरी तरह समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन महिलाओं के सम्मान का होना चाहिए और इसके लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। डॉ.श्वेता स्वराज ने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित विश्व की सबसे बड़ी संस्था के रूप में ब्रह्माकुमारी संस्था एक प्रेरणादायी उदाहरण है, जो पूरे विश्व में आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा कर रही है। वहीं शिक्षिका प्रिया झा ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है और ऐसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में संस्था की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयमाला दीदी ने कहा कि वर्ष 1936 से ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व के कल्याण के लिए निरंतर सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान रहा है। पुरुष चाहे कितनी भी डिग्रियां हासिल कर लें, लेकिन ज्ञान की देवी के रूप में मां सरस्वती को ही माना जाता है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन रश्मि बहन ने किया, जबकि मंच संचालन मनीषा राज वर्मा ने किया। अंत में ब्रह्माकुमारी जयमाला दीदी द्वारा सभी को ईश्वरीय संदेश एवं प्रसाद प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.