Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी कॉलेज में गोष्ठी, शिक्षा और समानता पर हुई चर्चा

0 142

दुमका। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसपी कॉलेज, दुमका में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.खिरोधर प्रसाद यादव ने की। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, समानता और शिक्षा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्राचार्य डॉ. यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और अवसरों को सुनिश्चित करने की प्रेरणा का दिन है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी से ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों तथा अवसरों की समानता सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता के संघर्ष और सफलता का विशेष रूप से उल्लेख किया गया, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 41वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वक्ताओं ने कहा कि सुदीपा दत्ता की उपलब्धि महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.पूनम बिंझा, डॉ.कुमार सौरभ, डॉ.प्रतिभा टुडू, डॉ.यदुवंश यादव, डॉ.कमल शिवकांत हरि सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.