Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका के आसनबनी में 18 मार्च से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा

0 201

दुमका। दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत आसनबनी, माझपाड़ा में 18 मार्च से 26 मार्च तक 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रीराम कथा का श्रवण करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस पावन कथा का वाचन वृंदावन के आचार्य श्री गौतम देव महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा स्थल आसनबनी, माजापाड़ा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और क्षेत्र के भक्तों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 18 मार्च को सुबह मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा न्यू कुम्हार पाड़ा, माझपाड़ा स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण, आसनबनी से प्रारंभ होकर मयूराक्षी नदी आमजोड़ा घाट से जल लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस मंगलमय यात्रा को सफल बनाएं। इस धार्मिक महोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह 11 बजे से श्रीरामचरितमानस पारायण पाठ का आयोजन होगा, जबकि शाम को संगीतमय कथा का विस्तार किया जाएगा। वहीं 27 मार्च को सुबह हवन-पूजन तथा शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक माता रानी का जागरण, भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का समापन 28 मार्च को श्रीरामचरितमानस पाठ पूर्णाहुति, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।इस आयोजन का संचालन सुबलचंद्र पाल एवं सभी भक्तगण द्वारा किया जा रहा है, जबकि निवेदक के रूप में पूर्णदास बाबाजी जुड़े हुए हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, श्रद्धा और भक्ति भाव से शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.