Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
संसार के कोलाहल से मुक्ति का मार्ग केवल ईश्वर की शरणागति और सत्संग : स्वामी आगमानंद जी महाराज कृष्ण भक्ति की अनूठी मिसाल : 12 साल वृंदावन साधना के बाद भिक्षाटन कर बना दिया श्री राधा श्याम सुंदर ... लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वामी आगमानंद जी महाराज की कथा में डूबे श... कुम्हार पाड़ा में धूमधाम से मनेगी रामनवमी, गाजे-बाजे के साथ निकलेगा विशाल अखाड़ा जुलूस पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया को किया सम्मानित, दुमका के विकास पर जताया भर... दुमका में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, राधे राधे के जयकारे से गूंजी उपराजधानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी कॉलेज में गोष्ठी, शिक्षा और समानता पर हुई चर्चा दुमका के ओम शांति भवन में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुमका के आसनबनी में 18 मार्च से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा दुमका में 21 मार्च को होगा जय माता दी सेवा समिति का भव्य भगवती जागरण, तैयारी शुरू

कुम्हार पाड़ा में धूमधाम से मनेगी रामनवमी, गाजे-बाजे के साथ निकलेगा विशाल अखाड़ा जुलूस

0 139

दुमका। शहर के कुम्हार पाड़ा मोहल्ला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर कुम्हार पाड़ा स्थित काली मंडप परिसर में श्री रामनवमी पूजा समिति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को भव्य बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ विशाल अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में बजरंगबली की प्रतिमा, घोड़ा तथा विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। जुलूस से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बजरंगबली को ध्वजा अर्पित किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि रामनवमी का पर्व सामाजिक एकता, आस्था और उत्साह का प्रतीक है। इस अवसर पर पूरे मोहल्ले में भक्ति और उल्लास का माहौल रहेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष बैकुंड सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव नितिन कुमार जोनी सहित अमित कुमार, प्रिंस राज, सुमित कुमार, बंटी कुमार, गौरव बिट्टू, तारक दास, ऋषभ सिंह, संदीप कुमार, सजल कुमार, छोटू कुमार, रोनिक कुमार, राहुल कुमार, रवि गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.