Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

भोगनाडीह घटना के विरोध में दुमका में झामुमो ने फूंका भाजपा का पुतला

0 243

दुमका। झामुमो दुमका जिला समिति के कार्यकताओं ने जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में गुरुवार को यहां पोखरा चौक में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्री बास्की ने कहा कि 30 जून को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से असफल कोशिश की गई। यह न सिर्फ झारखण्ड के शहीदों का अपमान है बल्कि झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है। उक्त घटनाक्रम यह दर्शाता है कि भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। उपरोक्त स्थिति में झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों में भाजपा के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। इसलिए केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार आज भाजपा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो के जिला सचिव निशित बरन गोलदार, जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी, जिला संगठन सचिव रवि यादव, केन्द्रीय समिति सदस्य सत्तार ख़ान, दुमका प्रखंड अध्यक्ष मो.सिराजुद्दीन अंसारी, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू, जामा प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष जब्बार अंसारी, पराक्रम शर्मा, तौफ़ीक अली, गौरव झा, मो.नौशाद, इंदु चौबे, कृष्णा देवी, मनोज रक्षित, रंजित साह, नीरज कुमार आदि शामिल थे।

(चन्दन कुमार की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.