Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक

0 76

दुमका। दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत नोनीहाट निवासी राहुल नंदी का चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत युवा स्वयंसेवक के रूप में हुआ है। राहुल वर्तमान में सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय, दुमका में स्नातकोत्तर इतिहास के छात्र भी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे युवाओं और समाज से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस संबंध में मेरा युवा भारत केंद्र, दुमका द्वारा जारी पत्र के अनुसार राहुल को अपने क्षेत्र में मेरा युवा भारत के युवा दूत के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे युवाओं के बीच संगठन के उद्देश्य, कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। राहुल राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत चयनित स्वयंसेवक युवाओं और मेरा युवा भारत केंद्र के बीच संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करेंगे। इसके माध्यम से उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने, युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा देने और विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। पत्र के अनुसार यह कार्य एक वर्ष के लिए स्वैच्छिक आधार पर होगा, जिसे आवश्यकता के अनुसार अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। स्वयंसेवक को प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा तथा नियमानुसार अवकाश की सुविधा भी उपलब्ध होगी। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.