Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

कुलपति ने किया डॉ.महाश्वेता की नवीन पुस्तक योग शिक्षा के विविध आयाम का लोकार्पण

0 375

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कुनुल कंदीर ने शनिवार को एसपी महिला कॉलेज, दुमका की संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ.महाश्वेता की नवीन पुस्तक “योग शिक्षा के विविध आयाम” का लोकार्पण किया। यह आयोजन विभागीय स्तर पर गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने डॉ. महाश्वेता के शोधपरक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग आज के समय की अत्यावश्यक आवश्यकता बन चुका है। डॉ.महाश्वेता की यह कृति न केवल शैक्षिक दृष्टि से उपयोगी है, अपितु समाज में योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार मिश्र ने पुस्तक के विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रंथ योग के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक पक्षों का संतुलित समालोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जो शोधार्थियों, शिक्षकों एवं साधकों के लिए लाभकारी है। विभाग के वरिष्ठ सदस्य डॉ.राणा प्रताप सिंह तथा डॉ.भारती प्रसाद ने भी अपने विचार रखे तथा लेखिका को शुभकामनाएं दीं। डॉ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की दृष्टि से प्रस्तुत पुस्तक छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। डॉ.भारती प्रसाद ने डॉ.महाश्वेता के कार्य की सराहना करते हुए प्रस्तुत पुस्तक को न केवल योग शिक्षा के लिए अपितु नैतिक, सामाजिक और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी उपयोगी बताया। डॉ.महाश्वेता ने पुस्तक लेखन की प्रेरणा साझा करते हुए कहा कि भारतीय मनीषा में निहित योग-दर्शन की परंपरा को समकालीन परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करना मेरा उद्देश्य रहा है। (webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.