Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

डॉ.कुमार सौरभ की पुस्तक केमिस्ट्री इन डेली लाइफ का कुलपति प्रोफेसर कुनुल कंदीर ने किया विमोचन

0 535

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने शुक्रवार को एसपी कॉलेज, दुमका में रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.कुमार सौरभ द्वारा रचित पुस्तक “केमिस्ट्री इन डेली लाइफ” का विमोचन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह, सीसीडीसी डॉ.अब्दुस सत्तार, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा, कुलानुशासक डॉ.राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.जय कुमार साह, एसपी कॉलेज के सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्य डॉ.मधुवंश झा, प्रभारी प्राचार्य डॉ.खिरोधर प्रसाद यादव, डॉ.यदुवंश यादव एवं डॉ.कमल शिवकांत हरि आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलपति प्रो.कंदीर ने डॉ.कुमार सौरभ के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉ.सौरभ के सतत शोध, लेखन एवं शिक्षण कार्यों की प्रशंसा करते हुए पुस्तक को समय की आवश्यकता बताया। कुलपति ने कहा कि यह पुस्तक रसायन शास्त्र जैसे विषय को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। पुस्तक के लेखक डॉ.कुमार सौरभ ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को यह समझाने में सहायक होगी कि रसायन शास्त्र केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में साबुन, डिटर्जेंट, औषधियां, प्रसाधन सामग्री, खाद्य संरक्षक, प्लास्टिक, रंग, उर्वरक आदि के रासायनिक पहलुओं को सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया है। डॉ.सौरभ ने यह भी कहा कि यह पुस्तक छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं रसायन शास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य सभी लोगों ने डॉ.कुमार सौरभ की प्रशंसा की और उन्हें इस तरह के कार्य को लगातार जारी रखने की सलाह दी।

(webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.