Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

अधिकारियों और कर्मियों ने ली शपथ आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए पूर्ण निष्ठा प्रतिबद्धता व जिम्मेदारी के साथ करेंगे काम

0 248

दुमका। समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि “हम झारखंड के आदि कर्मयोगी प्रण लेते हैं कि राज्य के आदिवासी समुदाय के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे”। कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मियों को यह शपथ उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने दिलाई।

इससे पूर्व उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 17 विभागों के अभिसरण से यह अभियान संचालित होगा। इस अभियान के तहत कम्युनिटी लीडर तैयार करना है ताकि ग्रामीण स्तर की समस्याओं को चिन्हित करते हुए उसे दूर किया जा सके। जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर निगरानी टीम का गठन किया जायेगा। सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर सुदूर ग्रामीण स्तर की समस्याओं को दूर करने का कार्य करेंगे। अभियान का उ‌द्देश्य 20 लाख से अधिक आदिवासी परिवर्तनकारी नेताओं (कर्मयोगी) का एक मजबूत कैडर तैयार करना है, जो जमीनी स्तर पर सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेंगे। यह अभियान ऐसे आदिवासी क्षेत्रों को लक्षित करता है, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन और शासन सेवाओं की पहुंच में गहरी असमानताएं है। चुनौतियों का समाधान और सेवाओं का अतिम छोर तक वितरण सुनिश्चित करना इसका अभियान लक्ष्य है। कार्यशाला में जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम मोदी ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की विस्तृत जानकारी दी। वहीं अभियान को लेकर डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर डीआरडीए के एकाउंट ऑफिसर पवन पांडेय सहित अन्य विभागों से मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.