Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में शामिल होने वाले गुरुकुलम के बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

0 275

दुमका। सतन आश्रम धधकिया, दुमका के राम गोपाल शर्मा गुरुकुलम के बच्चों ने भारत सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्देशित एक पेड़ माँ के नाम 2.0 कार्यक्रम के तहत अपने-अपने घरों में पौधारोपण करते हुए अपनी माँ के साथ फोटो साझा किया था। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में शामिल बच्चों को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इसे लेकर गुरुकुलम में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धधकिया के संकुल साधनसेवी शान्तम भारद्वाज के हाथों बच्चों के बीच उक्त प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री भारद्वाज ने बच्चों को पेड़ के महत्व से अवगत कराते हुए इसके संरक्षण पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में गुरुकुलम के निदेशक स्वामी आत्मानंद पुरी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.