Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

प्रोफेसर रविन्द्र कुमार सिंह चौधरी बने स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष

0 332

दुमका। प्रोफेसर डाॅ.रविन्द्र कुमार सिंह चौधरी सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष नियुक्त किये गये। इस संबंध में विश्वविद्यालय के द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी की गयी है। इससे पहले डॉ.अनिल कुमार वर्मा स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष थे। उनका दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय ने प्रो.चौधरी की नियुक्ति की हैं। गौरतलब है कि प्रो.चौधरी विश्वविद्यालय में एक अनुभवी एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते हैं। वे इससे पूर्व मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष के साथ विभागाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.