इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का मौका
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका के तत्वावधान में आयोजित इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम का गठन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में एसपी कॉलेज दुमका, एएन कॉलेज दुमका, मॉडल कॉलेज विजयपुर दुमका, गोड्डा कॉलेज गोड्डा और पथरगामा कॉलेज गोड्डा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्गों में कुल 14 खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में इंडियन राउंड बालिका वर्ग से सिसिलिया सांगा, अंजली राज, तन्नु कुमारी और सुमिता सोरेन शामिल हैं। वहीं, इंडियन राउंड बालक वर्ग में अरविंद टुडू, विकास राणा और संदीप राय को जगह मिली है। इसी तरह कंपाउंड बालक वर्ग में प्रकाश मांझी, साइमन सोरेन, पंकज दरबे और रोहित किस्कू का चयन हुआ है, जबकि कंपाउंड बालिका वर्ग में जूली सांगा विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिकर्ब बालक वर्ग में सोनू मरांडी तथा रिकर्ब बालिका वर्ग में प्रमिला हंसदा का चयन किया गया है।
खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ.शम्स तबरेज खान तथा जिला क्रिकेट संघ के सचिव सह विश्वविद्यालय खेल विभाग के सदस्य कुणाल झा की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने का भी आह्वान किया।प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया के दौरान खेल तकनीकी के रूप में देवीधन टुडू, तीरंदाजी प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा, राजा सिंह और प्रो. अंजलि करकेटा सहित राजा सिंह तीरंदाजी एक्सीलेंस केंद्र के सभी खिलाड़ी उपस्थित थे। webakhbar.com