Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

अमिता रक्षित को सुनने उमड़े लोग, चुनाव से पहले जनता का आशीर्वाद लेने पहुंची थी रसिकपुर

0 514

दुमका। दुमका नगर पर्षद् की पूर्व अध्यक्ष अमिता रक्षित को सुनने व मिलने के लिए गुरूवार को रसिकपुर रेलवे स्टेशन के करीब लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी थी। नगर पर्षद् के चुनाव में श्रीमति रक्षित इस बार भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाली है। इस बावत वह जनता से आशीर्वाद लेने आज रसिकपुर पहुंची थी। इसे लेकर रेलवे स्टेशन के करीब आयोजित एक बैठक में महिला व पुरूष की भीड़ देखने लायक थी। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमति रक्षित ने लोगों को दुमका शहर के विकास को लेकर अपनी भावी योजनाओं से अवगत कराते हुए अपने 10 वर्ष के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों को भी बताया। उन्होंने कहा कि बतौर नगर पर्षद् अध्यक्ष दिन हो या रात वह हर समय लोगों के सुख-दुःख में साथ खड़ी रही। कहा कि वह आगे भी दुमका नगर के लोगों के हर सुख-दुःख में साथ रहेगी। बैठक में स्थानीय कई लोगों ने भी श्रीमति रक्षित के कार्यों की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.