Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप... नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ... अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ... आलोचनाओं के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, आर्थिक मदद से इलाज स... विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई...

दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल

0 48

दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में प्रस्तावित कोयला खदान को लेकर आयोजित ग्रामसभा के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हुआ। खदान के लिए ड्रिलिंग कार्य की प्रक्रिया का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया। स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया गया, जिसमें करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बादलपाड़ा-कल्याणपुर में प्रस्तावित कोयला खदान के लिए बोरिंग कार्य को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई थी। इसमें कोल कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रस्तावित खदान का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला गरमा गया और वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन विरोध कर रहे लोग शांत नहीं हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में जिला पुलिस बल और स्पेशल आर्म्ड पुलिस (एसएपी) के जवानों समेत करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तत्काल शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

घायल पुलिसकर्मियों में आनंद मुर्मू, चार्ल्स मुर्मू, फूल कुमार यादव, विनोद दास, मुन्ना कुमार, शिवजी यादव, अनिल दास, पूनम देवी और अमरनाथ कुमार शामिल हैं। इनमें दो पुलिसकर्मियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनके पैर में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल पहुंचे प्रभारी उपायुक्त
घटना की सूचना मिलते ही उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जो फिलहाल उपायुक्त का भी प्रभार संभाल रहे हैं, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ने बताया कि प्रस्तावित कोयला खदान के संबंध में ग्रामसभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान हंगामा हुआ और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है। प्रस्तावित कोयला खदान को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध और पुलिस पर हुए हमले के बाद क्षेत्र का माहौल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.