Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्... एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप... नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ... अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ...

कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

0 101

बासुकिनाथ। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को बाबा बासुकिनाथ धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस पावन तिथि पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अहले सुबह से ही बासुकिनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। देर शाम तक बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में कतारबद्ध पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई थी, ताकि भक्तों को सुगमतापूर्वक बाबा का दर्शन कराया जा सके। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। हर-हर महादेव और बाबा बासुकिनाथ के जयकारों से धाम गुंजायमान होता रहा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बासुकिनाथ के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर इस धाम के प्रति लोगों की अटूट आस्था और धार्मिक विश्वास को प्रदर्शित किया। webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.