Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप... नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ... अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ... आलोचनाओं के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, आर्थिक मदद से इलाज स... विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई...

एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलपुर में हुए सम्मानित

0 59

दुमका। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की भागलपुर मंडल इकाई द्वारा आयोजित आरएम मीट प्रतियोगिता में दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। प्रतियोगिता में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने पर उन्हें 19 नवंबर को भागलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपनी मेहनत और कार्यक्षमता का परिचय दिया, बल्कि एलआईसी दुमका शाखा का भी गौरव बढ़ाया है। एलआईसी भागलपुर मंडल की ओर से 7 से 17 नवंबर 2026 तक आयोजित इस विशेष अभियान में उन अभिकर्ताओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिन्होंने निर्धारित अवधि में पांच नई पॉलिसियां पूरी कीं अथवा पांच लाख रुपये का प्रीमियम जमा किया। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल कर संतोष ने सम्मान पाने का गौरव प्राप्त किया।

भागलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें भागलपुर डिवीजन के आरएम मार्केटिंग, एसडीएम एवं मार्केटिंग मैनेजर के हाथों सम्मानित किया गया। संतोष दुमका जिले के बरमसिया निवासी हैं और पिछले 21 वर्षों से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की दुमका शाखा में अभिकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। लंबे समय से बीमा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे संतोष ने अपनी मेहनत, लगन और बेहतर कार्य प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। संतोष ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दुमका जिले के कुल चार अभिकर्ताओं ने सफलता हासिल की थी, लेकिन भागलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में उनकी ही उपस्थिति रही। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय एलआईसी दुमका शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनूज कुमार वर्मा एवं डीओ अमरजीत कुमार सिन्हा को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग से ही वे इस प्रतियोगिता में निर्धारित लक्ष्य हासिल कर सके और सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ। संतोष ने इसके लिए एलआईसी दुमका शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया है। संतोष कुमार साह की यह उपलब्धि बताती है कि निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर मार्गदर्शन के साथ निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से दुमका के अन्य एलआईसी अभिकर्ताओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.