Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्... एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप... नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ... अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ...

एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ

0 104

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका में आगामी अंतरमहाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर को अंतिम रूप देने और विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को स्पोर्ट्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कराटे, बास्केटबॉल और क्रिकेट सहित सात खेलों की प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित की गईं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत 28 नवंबर को एथलेटिक्स से होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। वहीं, 6 दिसंबर को बैडमिंटन, कुश्ती, कराटे और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्रिकेट प्रतियोगिता 11 एवं 12 दिसंबर को होगी। बैठक में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.(डॉ.)कुनुल कांदिर की अध्यक्षता में खेल गतिविधियों को विस्तार देने और प्रतियोगिताओं के बेहतर संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान खेल संगठनों के प्रतिनिधियों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा, आपसी समन्वय और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अपने सुझाव रखे। कुलपति प्रो.कुनुल कांदिर ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि वे आगे चलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर सकें।

बैठक में डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स डॉ.शम्स तबरेज खान, रजिस्ट्रार डॉ.अब्दुल सत्तार, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा, प्रॉक्टर डॉ.राजीव कुमार, दुमका ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव वरुण यादव, दुमका क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कुणाल झा, दुमका फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज महारो के स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर फरीद खान, दुमका बैडमिंटन एसोसिएशन के सह सचिव अकबर अंसारी, एसपी कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ.देवाशीष मंडल तथा अमित मुर्मू आदि उपस्थित थे। बैठक में स्पोर्ट्स कमेटी ने प्रतियोगिताओं को बेहतर योजना, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ संपन्न कराने पर सहमति जताई। इस अवसर पर डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स डॉ.शम्स तबरेज खान ने कहा कि हमारा उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन देकर विश्वविद्यालय को खेल के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.