Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
युवाओं के मुद्दे पर दुमका में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका मौसी बाड़ी को सूना कर निज धाम लौटे महाप्रभु जगन्नाथ, दुमका में निकली इस्कॉन की भव्य बाहुड़ा यात्रा बहुड़ा यात्रा : भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का है दुर्लभ अवसर दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष ... नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय...

गणतंत्र दिवस पर दुमका के विकास विद्यालय में झंडोत्तोलन के साथ टेस्ट ऑफ इंडिया कार्यक्रम

0 236

दुमका। दुमका शहर के राखबनी मोहल्ला स्थित विद्यालय विद्यालय में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक नवीन मिश्रा एवं प्राचार्या पूजा मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर भी दिया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सुंदर वक्तव्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम “टेस्ट ऑफ इंडिया” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित किया गया, जिसमें उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने-अपने राज्य के पारंपरिक व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किया। विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों से विद्यालय परिसर एकता और राष्ट्रीयता के रंगों से सराबोर हो गया। विद्यालय की ओर से इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक श्री मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों में “विविधता में एकता” की भावना को मजबूत करना था। पूरे कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विकास विद्यालय न केवल शैक्षणिक शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों में राष्ट्रीय भावना, सांस्कृतिक समझ और सामाजिक मूल्यों का भी विकास करता है।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.