Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर दुमका में बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला दुमका में हिन्दू नव वर्ष 2083 का भव्य स्वागत, दीप प्रज्वलित कर दी शुभकामनाएं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.राम कुमार सिंह को मिला एसकेएमयू का अतिरिक्त प्... दुमका में एलपीजी कालाबाजारी पर रोक लगाने को कड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में स्टॉक ऑडिट का आदेश दुमका पहुंचे डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने हर गांव मोहल्लों में मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा प... उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए एसकेएमयू और जेएसएफडीए के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में ई-समर्थ लागू करने पर जोर, डिप्टी डायरेक्टर ने दिए अहम निर्देश वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग : सोल क्रिकेट दुमका फाइनल में, सचिन मुंडा की तूफानी शतक से एलएजे ए पर ... दुमका में जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी के पीए का व्हाट्सऐप हैक, दो लोगों से 1.70 लाख की ठगी वीणा मेमोरियल लीग : पहले सेमीफाइनल में जूनियर कैंप की धमाकेदार जीत, अब फाइनल पर नजर

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.राम कुमार सिंह को मिला एसकेएमयू का अतिरिक्त प्रभार

0 42

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) की कुलपति डॉ.कुनुल कंदीर के अस्वस्थ होने के कारण विश्वविद्यालय के कार्यों के संचालन के लिए राजभवन के द्वारा अस्थायी व्यवस्था की गई है। इसके तहत बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति डॉ.राम कुमार सिंह को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय, झारखंड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ.कंदीर वर्तमान में हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। कुलपति की अनुपस्थिति के चलते विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसे देखते हुए झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने अंतरिम व्यवस्था के तहत बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सिंह को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अधिसूचना के अनुसार डॉ.सिंह केवल नियमित कार्यों के निष्पादन के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक डॉ.कुनुल कंदीर पुनः अपने पद का कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेती है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसी भी नीतिगत निर्णय के लिए कुलाधिपति की स्वीकृति आवश्यक होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.