Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में हिन्दू नव वर्ष 2083 का भव्य स्वागत, दीप प्रज्वलित कर दी शुभकामनाएं

0 231

दुमका। दुमका शहर में गुरुवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष 2083 बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने एकत्रित होकर स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर दीप प्रज्वलित किया तथा एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भारतीय संस्कृति, उत्साह और आस्था से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिन्दू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केवल एक नया कैलेंडर वर्ष नहीं, बल्कि प्रकृति और जीवन के नवीनीकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नव वर्ष का आरंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है, जिसे सृष्टि के सृजन का दिन भी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। प्राकृतिक दृष्टि से भी यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वसंत ऋतु के आगमन के साथ पेड़ों में नई कोपलें फूटती हैं, वातावरण में हरियाली और ताजगी का संचार होता है और खेतों में नई फसलें तैयार होती हैं। चारों ओर नवजीवन का संदेश दिखाई देता है, जो मानव जीवन में सकारात्मकता और नए संकल्प भरने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष मनाने का उद्देश्य केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ जुड़ाव को मजबूत करना है। यह दिन हमें अनुशासन, सात्विकता और नए लक्ष्यों के निर्धारण का संदेश देता है। अंत में सभी सदस्यों ने समाज में जागरूकता फैलाने एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सचिव डॉ.अमुल्य कुमार पाल, प्रमंडल संयोजक अनय कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्षा नेहा सिंह, जिला सचिव ऋषभ कुमार गण, जिला सह सचिव नवीन कुमार मिश्रा, महिला आयाम प्रमुख बॉबी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.