Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

0 173

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को यहां श्री अग्रसेन भवन में दुमका नगर इकाई की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 10वीं और 12वीं के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों के साथ स्थानीय पत्रकारों एवं सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ.कलानंद ठाकुर, एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री बमभोला उपाध्याय, विभाग संयोजक अभिषेक गुप्ता, जिला संयोजक संजय कुमार पाल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सनातन टुडू ने स्वामी विवेकानंद एवं माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री बमभोला उपाध्याय ने कहा कि संगठन की 77 वर्षों की यात्रा नगण्य से अग्रगण्य और अभाव से प्रभाव तक की यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी केवल परिसर तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि आपदा, कोविड महामारी और सामाजिक संकटों के समय भी राष्ट्रहित में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा तकनीकी रूप से सक्षम है और स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र निर्माण के सपने को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने झारखंड में क्लस्टर सिस्टम, जेपीएससी परिणामों में त्रुटियों और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि एबीवीपी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। सीनेट सदस्य डॉ.कलानंद ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में युवा एआई, स्टार्टअप, इनोवेशन और वैश्विक अवसरों के साथ-साथ अपनी संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति भी जागरूक हैं। उन्होंने एबीवीपी की थिंक इंडिया, शोध और स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट जैसी गतिविधियों को युवाओं के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डॉ.जितेंद्र झा, डॉ.वीरेंद्र चंद्र, अभिषेक गुप्ता, संजय कुमार पाल, सनातन टुडू, अभिषेक तिवारी, आदित्य जोशी, अनूप दत्त, अमन शाह, अमन सेन, विकास भगत, आयुष सिन्हा, हेमंत ठाकुर, राज केसरी, मनीष मंडल, विवेक धार, शिवम जायसवाल, गौतम कुमार, रितेश कुमार, स्वाति कुमारी, आरती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुनीता कुमारी, कृष्ण गुप्ता, अंकित कुमार, कान्हू हेम्ब्रम, रिशांक गोस्वामी, देव कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.