कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्रीन माउंट एकेडमी ने की हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, जलाए 101 दीप
दुमका। विमान हादसे को टालकर 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्रीन माउंट एकेडमी परिवार ने हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की। दुमका बस स्टैंड के सामने स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने
पूजा-अर्चना कर 101 दीप भी प्रज्वलित किए। ग्रीन माउंट परिवार ने कैप्टन स्मित के साहस से प्रेरणा लेते हुए अपनी सभी शाखाओं में इस घटना से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता
भी आयोजित कराई है। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कैप्टन स्मित ने जिस साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में ग्रीन माउंट एकेडमी के सचिव डॉ.करुण कुमार राय एवं संरक्षक डॉ.प्रदीप कुमार गोराई भी उपस्थित थे। ##### webakhbar.com
