Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ... अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ... आलोचनाओं के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, आर्थिक मदद से इलाज स... विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई... दुमका : एक डॉक्टर के व्हाट्सएप स्टेटस से मची हलचल ने दिया समाज को जरूरी संदेश दुमका में 19 नवंबर को होगी जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता, राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका अङ्गक्षेत्र में दारिद्र्य-निष्क्रमण की परम्परा और प्राचीनतम सभ्यता के साक्ष्य

5 नवंबर को होगा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल सचिवालय का आया निर्देश, तैयारी शुरु

0 249

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। राज्यपाल सचिवालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 5 नवंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया है। समारोह में विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल सचिवालय की ओर से यह निर्देश विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक द्वारा पूर्व में भेजे गए पत्रों के संदर्भ में जारी किया गया है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को कुलपति डॉ.कुनूल कांदिर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक का समन्वयन कुलसचिव डॉ.अब्दुस सत्तार ने किया। इसमें समारोह के विभिन्न कार्यों के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दी गई तथा आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के अलावा एमबीए, एमसीए, एमबीबीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। बैठक में डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ.जैनेन्द्र यादव, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा, डीन मानविकी डॉ.वसंत कुमार गुप्ता, डीन सामाजिक विज्ञान डॉ.विजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा, निदेशक छात्र कल्याण डॉ.पूनम हेम्ब्रम, निदेशक जनसंपर्क डॉ.राजीव रंजन सिन्हा, ओएसडी परीक्षा डॉ.इंद्रनील मंडल, ओएसडी पीएचडी डॉ.अनिता चक्रवर्ती, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.एन.के.करमाली तथा मनीष जॉन सोरेन आदि उपस्थित थे। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.