Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका रक्त केंद्र ने 20 नियमित रक्तदाताओं को किया सम्मानित, स्वैच्छिक रक्तदान पर दिया जोर गांधी जयंती पर चर्चा में रही संत मार्गरेट्स स्कूल की प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा मे... इस्कॉन दुमका में श्रीमद्भागवत कथा, बोले नारू गोपाल दास प्रभुजी—कृष्ण भक्ति में ही मनुष्य जीवन की सार... 30 सितंबर को इस्कॉन दुमका में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम, नारू गोपाल दास प्रभुजी करेंगे श्रीमद्भागवत... एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशामुक्ति कार्यक्रम, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, न... सरैयाहाट के बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की ... लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी ... 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, एसबीआई ने ग्राहकों से की पहले ही जरूरी लेनदेन निपटाने की... एसकेएमयू पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, 90.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

दुमका रक्त केंद्र ने 20 नियमित रक्तदाताओं को किया सम्मानित, स्वैच्छिक रक्तदान पर दिया जोर

0 74

दुमका। जरूरत के समय किसी अनजान मरीज के लिए रक्त उपलब्ध कराने की मुहिम में लगातार योगदान दे रहे नियमित रक्तदाताओं को शुक्रवार को रक्त केन्द्र दुमका के द्वारा सम्मानित किया गया। रक्त केन्द्र में आयोजित सम्मान समारोह में 20 नियमित रक्तदाताओं और रक्तदाता संगठनों से जुड़े लोगों को उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित करते हुए रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में रक्त केन्द्र के प्रभारी डॉ.अमित रंजन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका के चेयरमैन डॉ.राजकुमार उपाध्याय और सचिव डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ.राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान केवल चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर अभी भी कई भ्रांतियां और डर हैं। इसे दूर करने के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने नियमित रक्तदाताओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच समय निकालकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने महिलाओं समेत समाज के अन्य लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। प्रभारी डॉ.अमित रंजन ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नियमित रक्तदाताओं के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में काफी मदद मिलती है। समारोह में सम्मानित होने वालों में अब्दुल अफरोज, मो.शारीक खुर्शीद, सुब्रतो नाथ मजूमदार, सोना सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, डॉ.सिकंदर कुमार, पंकज भंडारी, डॉ.मनोज कुमार घोष, अभिषेक कुमार, रवि कान्त सुमन, किशोर कुमार मंडल, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, दीपक उरांव, रूपेश झा, निमाई चंद्र रक्षित, विश्वजीत कुमार साहा, उमेश कुमार राउत, सुमन झा, अविनाश कुमार सिंह “चंचल” आदि के नाम शामिल हैं। समारोह के माध्यम से रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.