Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में जूनियर कैंप ने एलएजे एकेडमी ए को 108 रनों से... हिमतसिंघका नेक्स्ट एलएलपी की कार्यशाला में रक्तदान शिविर आयोजित, 33 कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक... संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन, संविधान के आदर्शों पर चलने का ल... संविधान दिवस पर एसकेएमयू में संगोष्ठी आयोजित, संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हुई विस्तृत च... संविधान दिवस पर डुमरथर विद्यालय में गूंजे लोकतांत्रिक मूल्यों के संदेश, विद्यार्थियों ने रचनात्मक गत... डॉ.धनंजय की काव्यकृति ‘काव्याञ्जलि : माटी से मन तक’ का कुलपति ने किया लोकार्पण कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्... एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप...

संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन, संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

0 59

दुमका। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल के नेतृत्व में  दुमका शहर के डीसी चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए संविधान के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान देकर देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। हम सभी का दायित्व है कि संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों का सम्मान करें और उन्हें अपने आचरण में आत्मसात करें। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने कहा कि संविधान दिवस महज एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय जनता पार्टी संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर सभी को एक समरस, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं में मृणाल मिश्रा, सोनी हेंब्रम, गायत्री जायसवाल, मनोज साह, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, श्रीधर दास, दिप्तांशु कोचगवे, संतोष साह, किशोरेंद्र दास, दिनेश सिंह, प्रशांत दास, फारूक अनवर, रामकृष्ण हेंब्रम, प्रेम साह, रविंद्र कुमार बास्की, सोनू कुमार दास आदि उपस्थित थे।

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.