Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

झारखंड: हूल दिवस पर ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए

0 128

झारखंड के साहिबगंज से पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। दोनों के बीच झड़प की घटना साहिबगंज में हूल दिवस के मौके पर सामने आई है। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। अब तक की जानकारी के मुताबिक ये झड़प बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर हुई है। दरअसल ग्रामीणों ने कार्यक्रम करने के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे मना करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों में टकराव देखने को मिला।

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस झड़प और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने की जानकारी अपने एक्स अकाउंट के जरिए भी दी है। उन्होंने लिखा- हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। आज की यह बर्बरता अंग्रेज़ी हुकूमत के दौर की यादें ताज़ा कर दी है।

उन्होंने लिखा- दरअसल, घुसपैठियों की गोद में बैठी राज्य सरकार नहीं चाहती कि झारखंड का आदिवासी समाज अपने पुरखों की वीरगाथाओं और बलिदानों से प्रेरित होकर अपनी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हो। लेकिन सरकार की यह साजिश कभी सफल नहीं होगी। जिस तरह वीर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने हूल क्रांति के माध्यम से अंग्रेजी सत्ता की नींव हिला दी थी, उसी तरह आज भोगनाडीह में लाठीचार्ज की दमनकारी घटना हेमंत सरकार के पतन का कारण सिद्ध होगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.