Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

फिनलैंड की संस्था दुमका की सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कार्मेला केरकेट्टा को फूलों की रक्षक नाम से करेगी सम्मानित

0 664

दुमका। फिनलैंड के वीरकला शहर स्थित सतन आश्रमिन टुकी रे नामक संस्था ने दुमका एसटी थाना की सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कार्मेला केरकेट्टा को “फूलों की रक्षक” नाम से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह घोषणा संस्था की अध्यक्ष रित्ता रोस्सी ने फिनलैंड के वीरकला शहर में 2 जुलाई से 31 जुलाई तक संस्था द्वारा आयोजित हिलमान नामक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में की है। इस प्रदर्शनी में दुमका के सतन आश्रम द्वारा संचालित रामगोपाल शर्मा गुरुकुलम की छात्रा पूनम कुमारी, झूमा कुमारी, भारती कुमारी और खुशबू कुमारी की बनाई गई फूलों की पेंटिंग को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम की संचालिका सतन आश्रम दुमका की स्वामिनी अनुराधा ने चारों बाल कलाकारों के साथ गुरुकुलम और सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कार्मेला केरकेट्टा के बारे में उपस्थित अतिथियों को जानकारी दी। उन्होंने सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कार्मेला केरकेट्टा के जीवन संघर्ष और जन सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान से भी उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया। इस पर फिनलैंड की उक्त संस्था की अध्यक्ष रित्ता रोस्सी ने कार्मेला केरकेट्टा को “फूलों की रक्षक” नाम से सम्मानित करने की घोषणा की। यह जानकारी सतन आश्रम दुमका के मठाधीश स्वामी आत्मानंद पुरी ने दी है। उन्होंने बताया कि फिनलैंड की उक्त संस्था के द्वारा बहुत ही जल्द सतन आश्रम दुमका को कार्मेला केरकेट्टा का सम्मान पत्र भेजा जाएगा, जिसे यहां एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें प्रदान किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद पुरी ने बताया कि फिनलैंड के उक्त कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि वहां की वरिष्ठ अधिवक्ता एलिशा मुररे ने चारों बाल कलाकारों के साथ गुरुकुलम के चित्रांकन शिक्षक दिव्य प्रकाश और सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कार्मेला केरकेट्टा की खूब प्रशंसा की है।

webakhbar.com

प्रदर्शनी में शामिल राम गोपाल शर्मा गुरुकुलम की बच्चियों की पेंटिंग।
Leave A Reply

Your email address will not be published.