Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

दुमका की एएसआई कार्मेला केरकट्टा को फिनलैंड की संस्था ने दी फूलों की रक्षक की उपाधि

0 360
दुमका। फिनलैंड की सतन आश्रम कॉलिन टुकी रे नामक  संस्था ने दुमका एससी व एसटी थाना में कार्यरत एएसआई कार्मेला केरकट्टा को ‘‘फुलों की रक्षक’’ उपाधि से सम्मानित किया है। इस बावत उक्त संस्था के द्वारा दुमका के धधकिया ग्राम स्थित सतन आश्रम के मठाधीश स्वामी आत्मानंद पुरी को श्रीमति केरकट्टा का ‘‘फुलों की रक्षक’’ उपाधि से संबंधित मानपत्र और फिनलैंड का पारंपरिक अंगवस्त्र भेजा गया था, जिसे शनिवार को स्वामी आत्मानंद ने एएसआई श्रीमति केरकट्टा को प्रदान कर सम्मानित किया। सतन आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में रोटी बैंक दुमका के संस्थापक जतिन कुमार सहित आश्रम द्वारा संचालित रामगोपाल शर्मा गुरूकुलम के सभी आचार्य एवं बच्चे उपस्थित थे। स्वामी आत्मानंद ने बताया कि फिनलैंड की उक्त संस्था ने एएसआई कार्मेला केरकट्टा के जीवन सघर्ष और जन सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान से प्रभावित होकर 02 जुलाई को फिनलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें ‘‘फूलों की रक्षक’’ नाम से सम्मानित करने की घोषणा की थी। स्वामी आत्मानंद ने बताया कि यहां फूलों की रक्षक का तात्पर्य बच्चियों की रक्षा करने वाली से है। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.