Local & National News in Hindi

दुमका इस्कॉन सेंटर में शुरू हुई श्री कृष्ण भक्ति वृक्ष कक्षा

0 712

दुमका। दुमका इस्काॅन सेंटर में रविवार से श्री कृष्ण भक्ति वृक्ष कक्षा प्रारंभ की गयी। भक्ति वृक्ष कक्षा का आयोजन अब यहां प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगा। आज कार्यक्रम का आरंभ मधुर भजनों के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात स्वामी सत्यबाक गुरूदास प्रभु ने इस विशेष कक्षा के आयोजन के महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भक्ति वृक्ष कक्षा का मुख्य उद्देश्य लोगों को कृष्ण भावनामृत के प्रति जागरूक करना है। ताकि वे अपने जीवन को आनंदमय और उद्देश्यपूर्ण बना सकें। उन्होंने सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार जब एक वृक्ष लगाया जाता है तो उसकी जड़ों को जल से सींचा जाता है, उसी प्रकार इस कक्षा में हम भगवान श्रीकृष्ण रूपी जड़ को सींचते हैं और भक्तगण उस जल के समान हैं। जब वृक्ष पुष्पित-पल्लवित होता है तो अंततः उसमें फल आते हैं और उस फल का रस ही शुद्ध कृष्ण भावनामृत है, जो शाश्वत और परम आनंददायक है। इसके पश्चात प्रभुजी ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों पर प्रकाश डाला और सरल भाषा में जीवन में इसके महत्व को समझाया। भक्ति वृक्ष कक्षा के समापन पर उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। यह जानकारी दुमका इस्काॅन सेंटर के सदस्य नवीन मिश्रा ने दी है। गौरतलब है कि इस्काॅन सेंटर दुमका शहर के शिवपहाड़, गिद्धनी पहाड़ी रोड स्थित राज पैलेस में संचालित है। जहां महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन पूजा और प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले श्री कृष्ण भक्ति वृक्ष कक्षा में कोई भी श्रद्धालु शामिल हो सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान