दुमका। फिनलैंड की सतन आश्रम कॉलिन टुकी रे नामक संस्था ने दुमका एससी व एसटी थाना में कार्यरत एएसआई कार्मेला केरकट्टा को ‘‘फुलों की रक्षक’’ उपाधि से सम्मानित किया है। इस बावत उक्त संस्था के द्वारा दुमका के धधकिया ग्राम स्थित सतन आश्रम के मठाधीश स्वामी आत्मानंद पुरी को श्रीमति केरकट्टा का ‘‘फुलों की रक्षक’’ उपाधि से संबंधित मानपत्र और फिनलैंड का पारंपरिक अंगवस्त्र भेजा गया था, जिसे शनिवार को स्वामी आत्मानंद ने एएसआई श्रीमति केरकट्टा को प्रदान कर सम्मानित किया। सतन आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में रोटी बैंक दुमका के संस्थापक जतिन कुमार सहित आश्रम द्वारा संचालित रामगोपाल शर्मा गुरूकुलम के सभी आचार्य एवं बच्चे उपस्थित थे। स्वामी आत्मानंद ने बताया कि फिनलैंड की उक्त संस्था ने एएसआई कार्मेला केरकट्टा के जीवन सघर्ष और जन सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान से प्रभावित होकर 02 जुलाई को फिनलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें ‘‘फूलों की रक्षक’’ नाम से सम्मानित करने की घोषणा की थी। स्वामी आत्मानंद ने बताया कि यहां फूलों की रक्षक का तात्पर्य बच्चियों की रक्षा करने वाली से है।