बासुकिनाथ। सावन की दूसरी सोमवारी 21 जुलाई को शाम सात बजे तक 1,53,002 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के सामान्य रुट लाइन से 1,26,965, शीघ्र दर्शनम से 4667 एवं जलार्पण काउंटर से 20480 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण किया। जबकि डाक बमों की संख्या आज 890 थी। आज बाबा मंदिर को शीघ्र दर्शनम से 14,00,100 रुपये, गोलक से 1,74,350 रूपये एवं अन्य स्रोत से 5068 रूपये प्राप्त हुए।
