Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

बोल बम : जलार्पण को साईकिल से बाबाधाम देवघर और बासुकिनाथ पहुंचेंगे कोलकाता के 28 श्रद्धालु

0 594

दुमका। कोलकाता के श्याम नगर के अंतर्गत आने वाला गारुलिया एक ऐसा गांव है जहां के लोग हर वर्ष सावन में जलार्पण के लिए साईकिल से बाबाधाम देवघर और बासुकिनाथ आते है। इस बार भी इस गांव से कुल 28 श्रद्धालु साईकिल से बाबा श्री वैधनाथ और श्री बासुकिनाथ को जलार्पण के लिए निकले है। साईकिल बमों का यह जत्था मंगलवार को दुमका पहुंचा। इसमें शामिल किशन कानू, संजय चौधरी और रोहित कुमार चौधरी ने वेबअखबार डॉट कॉम को बताया कि उनलोगों ने अपनी साईकिल यात्रा 20 जुलाई को गारुलिया गांव से प्रारंभ की है। वे सभी पहले सुल्तानगंज जायेंगे, फिर वहां से गंगाजल लेकर बाबाधाम देवघर आयेंगे। देवघर में बाबा को जल चढ़ाने के बाद वे बासुकिनाथ धाम आयेंगे। बासुकिनाथ में जलार्पण के बाद वे साईकिल से ही अपने गांव गारुलिया (पश्चिम बंगाल) जायेंगे। तीनों बमों ने बताया कि हर साल सावन में साईकिल से बाबाधाम देवघर और बासुकिनाथ आने की उनके गांव की एक पुरानी धार्मिक परंपरा है। इसकी शुरुआत करीब 30 साल पहले गांव के बुजुर्गों ने की थी, जिसका निर्वहन आज के युवा पीढ़ी भी करते आ रहे हैं। बोल बम का नारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि बाबा श्री वैधनाथ और श्री बासुकिनाथ की कृपा से ही वे साईकिल से हर वर्ष जलार्पण के लिए बाबाधाम देवघर और बासुकिनाथ आते हैं। उन्होंने बताया कि इस पावन यात्रा को पूरा करने में उनलोगों को 6-7 दिन का समय लगता है।

(कुलदीप कुमार की रिपोर्ट)

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.