Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

कार्तिक पूर्णिमा पर फौजदारी बाबा को जलार्पण को बासुकिनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

0 307

बासुकिनाथ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और भगवान शिव की पूजा बहुत ही फलदाई है। इसी को लेकर बुधवार को सुप्रसिद्ध तीर्थस्थान बाबा बासुकिनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। फौजदारी बाबा को जलार्पण करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही यहां धाम पहुंचने लगे थे। नियम के अनुसार सरकारी पूजा के बाद लगभग 4 बजे सुबह श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का मुख्य द्वार खोला गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा माता पार्वती मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर अर्घा लगा कर जलार्पण कराना पड़ा। जबकि बाबा पर जलाभिषेक एवं स्पर्श पूजा के लिए बेरियर के माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्भ गृह में प्रवेश कराया गया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि श्रद्धाल सुविधापूर्वक जलार्पण कर सके। गौरतलब है कि सनातन धर्म में कार्तिक मास का बड़ा महत्व है। धार्मिक परंपरा के अनुसार कार्तिक मास में प्रति दिन महिला पुरुष सुबह गंगा स्नान और दान आदि का कार्य करते हैं। स्थानीय भाषा में इसे कार्तिक स्नान के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालु भगवान शिव सहित कुल देवता और पितृ देवता की भी पूजा करते है।

ऐसा माना जाता है कि इस महीना में कार्तिक स्नान करने और भगवान शिव की पूजा करने से स्वास्थ्य संबंधी सारी समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाती है और इच्छित फल की भी प्राप्ति होती है।

इस दिन छोटे बच्चों का मुंडन कराने की भी एक परंपरा है, जो आज बासुकिनाथ धाम में देखने को मिला।

  (अजय भारती की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.